कान में कैंसर होने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:39

कान में कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण

कैंसर एक घातक बीमारी है, जो लगातार लोगों में बढ़ती जा रही है। गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल बड़ी सख्या में लोग इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। वैसे तो कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, लेकिन आज हम कान में कैंसर के बारे में बात करेंगे। शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले कैंसर की तुलना में कान के कैंसर के मामले कम सुनने में आते हैं। लेकिन, कान में कैंसर के लक्षणों को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। अक्सर लोग कान में कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं, जिससे यह बीमारी पूरे शरीर में फैल जाती है। कान में कैंसर होने पर शरीर में कुछ शुरूआती लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन, अक्सर लोग इन्हें सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं। इससे यह कैंसर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। अगर सही समय पर कान में कैंसर के लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इलाज में मदद मिल सकती है। आज हम आपको कान में कैंसर के कुछ शुरूआती लक्षणों के बारे में बताएंगे
कान में कैंसर अक्सर त्वचा से होते हुए कान तक पहुंचता है और धीरे-धीरे ईयर कैनल को प्रभावित करता है। कान में ट्यूमर के कारण कान में बहुत ज्यादा दर्द होना शुरू हो जाता है। इससे सुनने की क्षमता भी प्रभावित होने लगती है। कई बार कान के अंदरूनी हिस्से में कैंसर होने से कान के पीछे एक बोनी गांठ महसूस होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों में कान के कैंसर की समस्या होती है। लेकिन, यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। अगर आपको कान में दर्द, कान से पानी निकलना या कम सुनाई देने जैसी समस्याएं हैं, तो इन्हें बिल्कुल हल्के में ना लें।
कान में कैंसर के शुरूआती लक्षण
कान में दर्द या इंफेक्शन

अगर कान में दर्द या इंफेक्शन हो, तो इसे सामान्य समझकर इग्नोर न करें। कान में अचानक या लगातार दर्द या इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है। अगर आपको बार-बार कान में इंफेक्शन हो रहा हो या कान बंद होने जैसा महसूस हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। यह कैंसर जैसी गंभीर समस्या के कारण हो सकता है। ॉ
कान से पाने जैसा लिक्विड निकलना

कई बार नहाते समय कान में पानी घुस जाने की वजह से कान बहने लगता है। लेकिन, कान से पाने जैसा लिक्विड निकलना कान में कैंसर का संकेत हो सकता है। कई बार कान से खून निकलने की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो नजरअंदाज न करें। ईयरड्रम में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
ईयरड्रम डैमेज होना

अगर आपके कान से पीला या सफेद पदार्थ निकलता हो, तो यह ईयरड्रम डैमेज होने के कारण हो सकता है। यह भी कान में कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। ऐसा अक्सर तेज ध्वनि, कान में बाह्य वस्तु का प्रयोग या इअर ट्रॉमा आदि के कारण होता है।
कान में खुजली होना

कान में खुजली होना सामान्य है। कई बार कान में जमी मैल की वजह से कान में खुजली होने लगती है। लेकिन, अगर ज्यादा समय से कान में खुजली हो रही है तो डॉक्टर को जरूर दिलाएं। अगर मुंह खोलते समय कान में तेज दर्द हो तो यह भी कान में कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
सुनाई देना बंद होना

अगर सुनाई देना बंद हो जाए तो यह कान के कैंसर का लक्षण हो सकता है। कई बार मरीज को सुनाई ना देने के अलावा सिरदर्द व चक्कर आने की शिकायत भी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info